दक्षिण कोरिया में एंट्री से रोके गए भारतीय कंटेंट क्रिएटर, 38 घंटे हिरासत में रहने का दावा

दक्षिण कोरिया में एंट्री से रोके गए भारतीय कंटेंट क्रिएटर, 38 घंटे हिरासत में रहने का दावा

Indian YouTuber Detained : भारतीय कंटेंट क्रिएटर सचिन अवस्थी ने दावा किया है कि दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप पहुंचने के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई और करीब 38 घंटे तक हिरासत जैसी स्थिति में रखा गया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि वह उत्साह के साथ यात्रा पर पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही घंटों में हालात बदल गए। उनके अनुसार, आव्रजन अधिकारियों ने बिना स्पष्ट कारण बताए उन्हें एक होल्डिंग एरिया में भेज दिया और इंतजार करने को कहा।

 

View this post on Instagram

 

भारतीय कंटेंट क्रिएटर को 38 घंटे तक हिरासत में रखा

सचिन ने आरोप लगाया कि उन्हें एक ऐसे केंद्र में रखा गया जो जेल जैसा था, जहां न धूप थी और न ही बाहर जाने की अनुमति। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें सामान्य से कई गुना महंगा वापसी टिकट बुक करने के लिए मजबूर किया गया।

उनका कहना है कि पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। बाद में जब उन्हें भारत वापस भेजे जाने की सूचना मिली, तब तक वे मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके थे।

सचिन की कहानी सुन लोग हुए हैरान

उन्होंने यह भी कहा कि चीन के रास्ते वापसी के दौरान कड़ी निगरानी में रखा गया, फोन इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी और खाने-पीने की सुविधा सीमित थी। यहां तक कि शौचालय जाने के दौरान भी निगरानी का आरोप लगाया गया।

हालांकि, सचिन ने साफ किया कि वह सहानुभूति पाने के लिए यह बात साझा नहीं कर रहे, बल्कि करना चाहते हैं। इस घटना के बाद पर कई लोगों ने उनके अनुभव पर हैरानी जताई और उनके सुरक्षित लौटने पर राहत व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *